मई,8,2024
spot_img

बेनीपट्टी महमदपुर में हुई गोलीबारी व हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा व नवीन झा के घर पुलिस ने दूसरे दिन भी की कुर्की-जब्ती

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। बेनीपट्टी महमदपुर में हुई गोलीबारी व हत्याकांड के मुख्य आरोपित प्रवीण झा व नवीन झा के घर पुलिस ने दूसरे दिन भी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपितों के दलान के छप्पर को तोड़कर सारा सामान निकाल कर जब्त कर लिया। वहीं पक्के मकान के सारे खिड़की, चौखट व गेट को तोड़कर घर में रखा सारा सामान को जब्त कर ले गया।

रविवार को जहां तीन-चार टैªक्टर सामान ले गया। वहीं दूसरे दिन भी कई वाहनों से सामान ले गया। दूसरे दिन के कुर्की प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार राकेश कुमार रंजन व दंडाधिकारी सह बीसीओ संजीत कुमार के उपस्थिति में कराई गई। पुलिस ने आरोपितों के पूरे घर को मशीन से काटकर सामान निकाल कर ले गई।

इस दौरान मधवापुर के एसएचओ गया सिंह, अनुसंधानकर्ता मृत्युजंय कुमार,संजीत कुमार,शेषनाथ प्रसाद समेत कई थाना की पुलिस थी। बता दे कि आरोपितों ने होली के दिन महमदपुर में गोलीबारी की थी। जिसमें छह लोग जख्मी हो गए। जिसमें पांच लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News: Khajauli की प्रमिला और सीता... मतदान की हसरत रह गई अधूरी...बीएलओ की गलती, लौटी निराश

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें