अप्रैल,16,2024
spot_img

बेनीपट्‌टी-महमदपुर कांड: पीड़ितों ने मांगों के समर्थन में किया सड़क जाम, परिजनों ने अपने घर से प्रतिरोध मार्च निकाला

spot_img
spot_img

बेनीपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर नरसंहार के पीड़ितों ने गुरुवार को मांग के समर्थन में बेनीपट्टी-हरलाखी पथ को जाम कर दिया है। चैक पर मृतक के परिजन घेराबंदी कर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। सड़क जाम से पूर्व मृतक के परिजनों ने अपने घर से प्रतिरोध मार्च निकाला। जहां गांव से मुख्य सड़क तक नारेबाजी की।

 

जानकारी के अनुसार,  मृतक के परिजन इस जघन्य नरसंहार के मामले की जांच सीबीआई से कराने, कांड में संलिप्त अपराधियों को फांसी की सजा,घटना को फास्ट ट्रेक कोर्ट में ट्रायल चला कर दोषियों को फांसी की सजा,सरकारी नौकरी व मुआवजा की मांग लगातार कर रहे है। इसी मांग को लेकर गत दो दिन पूर्व अनशन पर बैठ गए थे।

 

परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस के मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया गया है। अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं है। उधर,सड़क जाम से दोनों भागों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें