अप्रैल,25,2024
spot_img

Benipatti PS Incharge Suspend : मधुबनी के बेनीपट्टी के मोहम्मदपुर नरसंहार कांड में लापरवाह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष को एसपी ने किया सस्पेंड, लाइन हाजिर

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। जिला के बेनीपट्टी थानाध्यक्ष को कर्तव्यहीनता के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया गया।निलंबित थानाध्यक्ष को एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने निलंबित आदेेश के साथ ही  लाइन हाजिर किया है। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव में होली के दिन हुई गोली कांड में पांच लोगों की मौत हो गई। विपक्ष संगीन आरोप  पुलिस प्रशासन पर लगा रही है।विरोधियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन समय रहते मामला को गंभीरता से नही लिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News | रजघट्टा में आग की तबाही, बच्चे को बचाने में झुलसी मां...तीन घर राख में जमींदोज

मछली मारने को लेकर पूर्व से दोनो पक्ष में विवाद की गुत्थी सुलझाने में यहां पुलिस तत्पर नही हुई।पुलिस प्रशासन कदम- कदम पर विफल रही।विगत होली के दिन सुबह से तनातनी यहां बनी थी।पुलिस लापरवाह बनी रही। दोनो पक्षों के बीच होली के दिन किये गए भीषण नरसंहार में गोली चलती रही। जिसमें पांच जाने चली गईं। पुलिस महकमा पर लापरवाही का गम्भीर आरोप पीड़ित परिवार द्वारा भी लगाया जा रहा है ।जिसमें जिला पुलिस प्रशासन को भारी फजीहत का सामना करना पर रहा।पीड़ित परिवार वालों को घटना के बाद भी पूर्ण संरक्षण नहीं देने का आरोप है।

विरोधियों ने आरोप लगाया  कि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन 3 घंटा बाद पहुंची। घटना के 8 वें दिन पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने बेनीपट्टी थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी राजेश कुमार रंजन को बेनीपट्टी थाना का स्थायी थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें