मार्च,29,2024
spot_img

बेनीपट्टी के बर्री में जल नल योजना का स्ट्रक्चर भवन बना शयनकक्ष, टपकी आज तक नहीं एक बूंद

spot_img
spot_img

बेनीपट्टी रिपोर्टर, देशज टाइम्स/ मधुबनी ब्यूरो। बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में सीएम सात निश्चय के जल नल योजना अनियमितता की भेंट चढ़ रही है। बर्री पंचायत इस अनियमितता की शिकायत से अछूता नहीं रह गया है।

अधिकांश वार्डों में जल नल योजना अधूरा पड़ा हुआ है। राशि निकासी के बाद भी योजना संवेदक व वार्ड सदस्य के चंगुल में पड़ कर दम तोड़ रहा है। स्थिति इस कदर खराब है कि पंचायत के मुखिया के वार्ड में जल नल योजना वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ है। जिससे अन्य वार्डो की स्थिति स्पष्ट हो रही है।

वार्ड-05 में तालाब किनारे बन रहे जल नल योजना के स्ट्रक्चर भवन में भी अनियमितता की गई है। घटिया ईंट से जोड़ाई कर यत्र कुत्र पाइप डाल दिये गए है। जो माल-मवेशी के खुर से बर्बाद हो गए है। वही मुख्य पाइप मुखिया के घर के दालान पर लटका हुआ है। जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व जल नल हेतु राशि ट्रांसफर की गई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

वही वार्ड-07 में स्थिति पूरी तरह से अजीबोगरीब थी। उद्घटान हो चुके जल नल के स्ट्रक्चर भवन पर स्थानीय कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे शयनकक्ष बना दिया है। उसके पाइप में भैंस बंधा हुआ था। वार्ड सदस्य अनिल राम ने बताया कि लीकेज के कारण बोरिंग बंद है। उन्होंने बताया कि योजना 14 लाख 84 हजार की थी। जिसमें साढ़े बारह लाख की निकासी हो चुकी है। बता दे कि उक्त पंचायत में जल नल की स्थिति अत्यंत ही खराब है।

उधर,सूत्रों की माने तो इसमें अधिकारियों व मुखिया के स्तर से भी लापरवाही की गई है। योजना में मुखिया के द्वारा निगरानी नहीं कि गयी है। मुखिया आलम अंसारी ने बताया कि वार्ड सदस्यों की लापरवाही की जानकारी लिखित तौर पर बीडीओ व जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दी जा चुकी है। मुखिया की माने तो लेटलतीफी पर वार्ड सदस्यो को पूर्व में भी नोटिस किया जा चुका है। लेकिन,कोई परिणाम नहीं आया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

क्या कहते हैं अधिकारी-

बेनीपट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जल नल योजना को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। कार्यो में लापरवाही होने पर कार्रवाई की जाएगी।बेनीपट्टी के बर्री में जल नल योजना का स्ट्रक्चर भवन बना शयनकक्ष, टपकी आज तक नहीं एक बूंद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें