मार्च,29,2024
spot_img

बरही मुखिया पर घर में घुसकर जानलेवा हमला, पत्नी, 8 साल की बेटी समेत 4 जख्मी, मधुबनी रेफर

spot_img
spot_img

मुखिया की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल जमकर लूटपाट, हरलाखी थाना के कौवाहा बरही पंचायत की घटना

हरलाखी, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो । हरलाखी थाना क्षेत्र के कौवाहा बरही पंचायत के मुखिया रामएकबाल मंडल के घर में घुसकर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। मुखिया व उसकी पत्नी पूर्व मुखिया मंटुन देवी समेत चार लोग घायल है।

वहीं, मुखिया की 8 साल की मासूम बेटी भी घायल हो गई है। उमगांव पीएचसी के चिकित्सकों ने मुखिया व उसकी पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए उसे मधुबनी रेफर कर दिया है। जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार देर रात मुखिया के गांव बरही में ही हुई। जिसकी सूचना मिलते ही थाना के एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को उमगांव पीएचसी में भर्ती करा दिया।

घायल मुखिया ने पुलिस को बताया कि उसके गांव के कुछ लोग पंचायत के विभिन्न योजनाओं में से अवैध कमीशन की मांग को लेकर आए दिन उसे जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। राह चलते गाली गलौज करते रहते है। घटना की रात धर्मेंद्र मंडल, रामनरेश मंडल, महेंद्र मंडल समेत पांच से दस अज्ञात लोगों ने योजना बनाकर मुझे रास्ते में पीछा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News : Gaighat में सड़क से 50 फीट पर...फेंका मिला युवक का शव, हत्या या...?

घर के नजदीक आने पर गाली गलौज करने लगे। लेकिन मुखिया ने उनलोगों को नजरअंदाज कर अपने घर में चला गया। रात में खाना खाने के बाद जब सब सो गए तो उक्त लोगों ने शराब पीकर उसके घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मुखिया के कपड़े फार कर पीट पीट कर अधमरा भी कर दिया।

मुखिया की पत्नी को भी लोहे के रॉड से सिर फोड़ दिया। इसी क्रम में वे लोग मुखिया के आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दे दिया। इधर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांचोंउपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha | Jhanjharpur Seat | झंझारपुर लोकसभा सीट...मैं जनता हूं... उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहा हूं...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें