अप्रैल,25,2024
spot_img

मधुबनी के रहिका में नशाखुरानी के हाथों लुटे युवक की नशे में तालाब में डूबने से मौत, परिजनों को फोन करने के बाद भी दे नहीं पाया था खुद का ठिकाना, सनसनी

spot_img
spot_img
spot_img
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। रहिका थाना क्षेत्र के पोखरौनी गांव में कोरियानी टोल के समीप तालाब में एक प्रवासी मजदूर का लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सुबह में ग्रामीण शौच के लिए जा रहे थे तो पानी की उपरी सतह पर एक अज्ञात शव को देखा।
लोगों ने पुलिस को शव के बारे में सूचना दी।थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश की पहचान हो गई है। हरलाखी थाना क्षेत्र के इटहरी गांव के करीब 35 उम्र के स्वर्गीय सीताराम राय के पुत्र सुरेश राय के रुप में पहचान हुई है।गांव से शव लेने आये परिजनों ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से ट्रेन से घर आ रहा था।
नशाखुरानी गिरोह की ओर से नशा खिलाकर साथ में जो भी सामान था उसे लूट लिया। नशे की हालत में विक्षिप्त होकर घर जाने की कोशिश कर रहा था। चार दिन पूर्व पोखरौनी गांव में एक चाय की दुकान पर से घर के लोगों को फोन किया था। दूसरी ओर घर के लोग इसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन सही जगह की सूचना नहीं मिलने से नशा की हालत में तालाब में गिरकर डूब गया।
यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें