अप्रैल,24,2024
spot_img

मधुबनी के फुलपरास में मस्जिद में नमाज़ अदा करने पर अड़े, चली गोली, मारपीट, 9 जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी,देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले के फुलपरास अनुमंडल मुख्यालय स्थित चतरा टोल में सोमवार को मस्जिद में नवाज अदा करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट व गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अनुमंडल अस्पताल फुलपरास में चल रहा है। दो गंभीर जख्मी को डीएमसीएच रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार लाॅकडाउन को लेकर एक पक्ष मस्जिद में नमाज नहीं होने देने की बात कर रहे थे। वहीं, दूसरे पक्ष मस्जिम में ईद की नमाज पढ़ने पर अड़ गए। इसके बाद देखते ही देखते मारपीट व गोलीबारी होने लगी, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय पुलिस को सूचना जैसे ही घटना की जानकारी मिली। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में लग गई।

डीएसपी सुनीता कुमारी ने देशज टाइम्स को बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी  है। दोनों पक्षों के लोग घायल हैं बावजूद सभी से बयान लेने का निर्देश थाना अध्यक्ष को दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गोली चलाने वाले कौन थे इसकी भी जांच हो रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

ग्रामीणों ने देशज टाइम्स को बताया कि मस्जिद में नमाज अदा को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। करीब दस से पंद्रह राउंड गोली चली है। माहौल को शांतिपूर्ण बनाने  को लेकर पुलिस लगातार चतरा टोला पर कैंप कर रही है।दोनों पक्षों के लोग घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें