अप्रैल,24,2024
spot_img

मधुबनी-बेनीपट्टी के महमदपुर हत्याकांड में मारे गए लोगों के भाई संजय सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत, हुए मधुबनी जेल से रिहा, सुरक्षा के बीच पहुंचे महम्मदपुर गांव

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के महमदपुर हत्याकांड में मारे गए लोगों के भाई संजय सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद गुरुवार को मधुबनी जेल से रिहा कर दिया गया। वे हरिजन एक्ट के मामले में जेल में बंद थे।

 

 

 

रिहाई के बाद उन्होंने पुलिस सुरक्षा के बीच महम्मदपुर गांव ले जाया गया। होली के अवसर पर मछली मारने को लेकर संजय सिंह व घर के अन्य सदस्यों के साथ महम्मदपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रवीण झा से मारपीट की घटना हुई थी। जिसको लेकर संजय सिंह ने बेनीपट्टी थाने में प्रवीण झा पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। परंतु पुलिस कार्रवाई नही की।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

 

 

वहीं मुख्य आरोपी प्रवीण झा पर आरोप है कि वे शीवेश्वर भारती को अपने समर्थक में लेकर संजय सिंह पर शीवेश्वर भारती से हरिजन एक्ट के तहत बेनीपट्टी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच होली के दिन प्रवीण झा अपने अन्य सहयोगियों के साथ महम्मदपुर आकर संजय सिंह के तीन सगे भाई व दो चचेरे भाई की हत्या कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

 

 

 

हत्या के आरोप में प्रवीण झा सहित 35 व्यक्तियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। जिसमें संजय सिंह पर हरिजन एक्ट दर्ज कराने वाले शीवेश्वर भारती को भी नामजद किया गया। पुलिस ने हत्याकांड में प्रवीण झा सहित 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इधर घर पहुंचते ही संजय सिंह चीख चीख कर रोने लगे। घरों पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हर कोई उन्हें संवेदना दे रहे थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें