अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा में बालक की मौत पर जमकर बवाल,चालक को पीटा,लहेरियासराय-बहेड़ी पथ किया जाम

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज न्यूज। हायाघाट क्षेत्र एपीएम थाना  स्थित होरलपट्टी-अशोक पेपर मिल मुख्य पथ पर देवीपुर के समीप बाइक की ठोकर से  बालक देवीपुर निवासी कुशेश्वर पासवान के ग्यारह वर्षीय पुत्र राजू की मौत हो गई। बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि कुचलते ही मौके पर बालक ने दम तोड़ दिया। मौके पर ग्रामीणों की जुट घटना के बाद इतनी बेकाबू हो गई, मौके पर ही बाइक सवार की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। वहीं, लाश को बीच सड़क पर रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए खदेड़ने की कोशिश की हालांकि बाद में पुलिस के कड़े रूख के सामने ग्रामीण ठंडे पड़े और वहां से सड़क जाम हटाया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

 

जानकारी घटना बुधवार सुबह की है। मौके पर जुटी आक्रोशित भीड़ ने लाश को कब्जे में लेकर को होरलपट्टी के पास जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही विधायक अमरनाथ गामी, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ कमल प्रसाद साह ने लोगों से बात की। तत्काल पारिवारिक लाभ योजना के तहत दी जानेवाली सहायता दी गई। इसके बाद सड़क जाम हटा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें