अप्रैल,24,2024
spot_img

खगड़िया में दो जगहों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, गोगरी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
खगड़िया। पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को खगड़िया जिले के दो जगहों पर छापेमारी की और जिले के गोगरी अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
निगरानी की पहली टीम ने जिले के गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में पदस्थापित प्रभारी डाॅ एससी सुमन को एक एएनएम के बकाया वेतन भुगतान मामले में डेढ लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जबकि निगरानी विभाग की दूसरी टीम ने खगड़िया में सिविल सर्जन कार्यालय के प्रधान लिपिक राजेंद्र प्रसाद को तीस हजार रुपये घूस लेते धड़ दबोचा। प्रधान लिपिक ने रूबी कुमारी नाम की एएनएम से वेतन भुगतान कराने के एवज में तीस हजार रिश्र्वत की मांग की थी।
जिले में निगरानी की टीम की बड़ी कार्रवाई से सिविल सर्जन कार्यालय समेत स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि प्रधान लिपिक के बयान से सिविल सर्जन पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि सिविल सर्जन ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | हुज़ूर... आपका भी एहतराम करता चलूं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें