अप्रैल,24,2024
spot_img

BiharNews- स्कूल के चारों तरफ जमा है बाढ़,पानी में घुसकर फहराया तिरंगा, देशज का भी सलाम

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में बाढ़ के पानी में घुसकर कुछ इस तरह फहराया गया तिरंगा, तसवीरें वायरलछपरा, देशज न्यूज। कहते हैं, दिल में देशभक्ति का जोश हो व दिल देश पर न्यौछावर होने को हूक मारने लगे तो समझिए देश सुरक्षित है, अपना तिरंगा सुरक्षित व आशान्वित है। ऐसा ही कुछ नजारा दिखा है छपरा में। यहां बाढ़ के पानी से सराबोर पूरे इलाके व कोरोना के खौफ के बीच एक स्कूल में लोगों ने जमकर जश्न-ए-आजादी मनाते हुए तिरंगा लहराया। इस जोश को देशज का भी सलाम है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

जानकारी के अनुसार, स्थानीय गरखा स्थित संत जोसेफ अकादमी में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिल में हिलकोरे जगाने वाला अलग ही नजारा देखने को मिला। स्कूल प्रशासन की ओर से बाढ़ के पानी के बीच तिरंगा फहराया गया।

पूरा छपना इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। ऊपर से कोरोना संकट। बावजूद, बाढ़ के बीच संत जोसेफ एकेडमी के कैंपस में भी पूरी तरह से पानी जमा होने के बाद भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पानी में ही तिरंगा फहराने का निर्णय लेते हुए स्कूल प्रबंधन ने वहां शान से तिरंगा लहराया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | NDA में लटक गईं Samastipur सीट की तंबू....Sunny Hazari के बहाने Maheshwar Hazari पर बौखलाए Chirag Paswan ...सुनाई जमकर...खरी-खोटी...##वाले

संत जोसेफ के सचिव डॉ. देव कुमार सिंह का कहना है, बांध टूट जाने से काफी दिनों से बाढ़ का पानी स्कूल में जमा हो गया है। पूरा स्कूल कैंपस डूब गया है। आज बाढ़ के पानी में ही तिरंगा फहराया गया। मौके पर सभी स्कूल प्रबंधन के सदस्य पानी में तैरते नजर आ रहे हैं।BiharNews- स्कूल के चारों तरफ जमा है बाढ़,पानी में घुसकर फहराया तिरंगा, देशज का भी सलाम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें