अप्रैल,26,2024
spot_img

झारखंड के हजारीबाग-गिरिडीह से बिहार जा रही लाखों की विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
 गिरिडीह, 26 मार्च। गिरिडीह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को बिहार जा रही लाखों की विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।बताया गया कि हजारीबाग में लोड हुई अवैध शराब की बड़ी खेप को बिहार भेजा जा रहा था।
एसपी अमित रेणु को इस बात की जानकारी मिली इसके बाद झारखंड-बिहार सीमा से सटे लोकाय नयनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वाहन जांच के क्रम में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है । शराब हजारीबाग में लोड किया गया था।थाना प्रभारी पप्पू कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान जमनीजोर पुल के पास वाहन को पकड़ा गया। हालांकि, इस दौरान वाहन की पासिंग करवा रहे दो बाइक सवार भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है उनसे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के बाद ही यह साफ हो पायेगा की शराब की तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को यह सफलता बिहार बॉर्डर से पहले ही मिली।जिस वाहन को पकड़ा गया है उस पर 87 पेटी विदेशी शराब लदी थी। आशंका जताई जा रही है कि होली में इस शराब को खपत करने की योजना थी। पकड़े गये लोगों के नाम विकास कुमार और बंसत कुमार हैै,जिनसे पुलिस पूछ ताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| प्रेम अगन में विघ्न...प्रेमी निकला धोखेबाज...गर्भवती किया, छोड़ा, Punjab में FIR...@फिर Zero FIR अब Jaynagar Police के पास

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें