अप्रैल,19,2024
spot_img

रविवार की रात 12:40 तक पूर्णिमा, क्यों होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है शाम 6:37 बजे से 8:56 बजे तक ही, जानिए क्या है मिथिलांचल के विद्वान पंडितों की राय

spot_img
spot_img

पटना,28 मार्च। राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में रविवार को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रविवार को शाम 6:37 बजे लेकर रात 8:56 बजे तक है। मिथिलांचल के विद्वान आचार्य पंडित जलंधर ओझा ने बताया कि होली के एक दिन पहले होलिका दहन का विधान है। होलिका दहन से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। उसके बाद निर्धारित मुहूर्त में होलिका में आग लगाई जाती है। उन्होंने बताया कि होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च रविवार को शाम 6:37 बजे लेकर रात 8:56 बजे तक है। इस दौरान होलिका दहन करना ज्‍यादा शुभ होगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections | Aurangabad News | एक बूथ, वोट पड़े सिर्फ 3...

उन्होंने बताया कि इस साल होलिका दहन के पहले रविवार को दिन में ही 1:33 बजे भद्रा समाप्त हो जाएगी। पूर्णिमा तिथि रविवार रात में 12:40 बजे तक रहेगी। शास्त्रों के अनुसार भद्रा रहित पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन होता है। इस तरह रात्रि 12.40 बजे तक हांलिका दहन किया जा सकता है। राजधानी पटना के राजापुर स्थित सियाबिहारी कुंज ठाकुरबाड़ी के महंत पंडित नागेंद्र दास का कहना है कि रविवार की रात 12:40 तक पूर्णिमा है। होलिका का दहन हमेशा पूर्णिया में ही होना चाहिए। उनका कहना है कि होलिका दहन कई जगहों पर अपनी स्थानीय परंपराओं के आधार पर किया जाता है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें