मार्च,29,2024
spot_img

बिहार दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने दी प्रदेशवासियों को बधाई कहा-बिहार का इतिहास गौरवशाली, अपने निश्चय से इसके भविष्य को तैयार कर रहे

spot_img
spot_img

पटना, 22 मार्च। बिहार दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।

बिहार दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। बिहार दिवस का मुख्य कार्यक्रम पटना के ज्ञान भवन में आयोजित किया गया है। हालांकि कोरोना को देखते हुए इसबार बड़ा आयोजन नहीं किया जा रहा है। बिहार दिवस पर होने वाले रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं हो रहा है। ज्ञान भवन में लगभग 200 लोगों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम रखा गया है।

इस आयोजन में शिक्षा विभाग के 100 अधिकारी और 100 स्कूली बच्चे शामिल होंगे। नीतीश कुमार वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से ही डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ-साथ शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की मौजूदगी में संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार करेंगे। 11 बजे से लेकर एक बजे तक सभी जिला मुख्यालय से डीएम और अन्य पदाधिकारी इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Chamki Fever News | मुजफ्फरपुर में फिर चमकी बुखार की Entry, दो बच्चों में AES की पुष्टि के बाद आंकड़ा@4

बिहार दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्यवासियों को बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश बिहार का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है ये धरती ऋषि-मुनि, संत- सूफियों की रही है। स्वतंत्रता संग्राम हो या ज्ञान-विज्ञान, शिक्षा हर क्षेत्र में बिहार अग्रणी रहा है और यहां ने निकले प्रकाश से देश और दुनिया लाभान्वित होती रही है। हमसब मिल जुल कर अपने राज्य के गौरव को बढ़ाएं। प्रेम, सद्भाव, भाईचारा के साथ शिक्षा के संदेश को हर घर में पहुंचाएंगे तभी बिहार दिवस मनाना सार्थक होगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें