अप्रैल,24,2024
spot_img

क्वॉरंटाइन सेंटर से प्रवासियों को कंडोम देकर घर भेज रही बिहार सरकार, जानिए क्या है वजह

spot_img
spot_img
spot_img
पटना, देशज न्यूज। विभिन्न राज्यों से आकर एकांतवास (क्वारेन्टाइन) में रह रहे प्रवासियों को बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी को घर जाते समय दो-दो पैकेट कंडोम दिए जा रहे हैं, उसके महत्व तथा उपयोग के लिए अच्छी तरह से समझाया भी जा रहा है।
यह अभियान ना केवल पुरुष बल्कि महिला प्रवासियों के बीच भी चलाया जा रहा है। क्वारेन्टाइन सेंटर पर महिला प्रवासियों को महिला स्वास्थ्यकर्मी जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक कर रही हैं। महिला प्रवासियों को गर्भनिरोधक गोली के संबंध में जानकारी देकर घर जाते समय उन्हें उपलब्ध कराई जा रही है।
केयर इंडिया के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत प्रवासी एकांतवास केंद्र में रहने के बाद अपने साथ कंडोम लेकर घर पहुंच रहे हैं। जिन लोगों को एकांतवास केंद्र पर यह नहीं मिल सका है, उन्हें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पहुंचा रहे हैं। हालांकि किसी पर्व-त्योहार के समय में जब प्रवासियों की भीड़ बड़ी संख्या में घर वापस आती थी तो कंडोम का वितरण किया जा रहा जाता है लेकिन अब जब कोरोना वायरस के मद्देनजर लाखों की संख्या में प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं तो जनसंख्या नियंत्रण एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है।
विभिन्न स्वास्थ्य संगठनों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगले दिसम्बर से फरवरी तक बड़ी संख्या में बच्चों का जन्म होगा। एक साथ पैदा होने की संभावना वाले यह करोड़ों बच्चे सरकार और विभाग के लिए गले की फांस बनेंगे।
ऐसे में, बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंडोम और गर्भनिरोधक गोली का घर-घर वितरण किया जा रहा है। ताकि जनसंख्या वृद्धि की गति पर कुछ हद तक रोक लग सके। मंगलवार की शाम तक बेगूसराय में 45 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से 20 हजार से अधिक प्रवासियों के बीच कंडोम वितरित किए जा चुके हैं। पीएचसी की ओर से बताया जा रहा है कि परिवार नियोजन के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News | अहियापुर के चर्चित Ankaj Thakur Murder Case का Mastermind हथकड़ी खोलकर फरार, अस्पताल में टहलने निकल गए पुलिसकर्मी, हथकड़ी खोल कैदी गायब...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें