अप्रैल,26,2024
spot_img

मुजफ्फरपुर में शादी के दौरान फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, हालत गंभीर

spot_img
spot_img
spot_img
मुजफ्फरपुर। जिले के पियर थाना क्षेत्र के महेशपुर में रविवार देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी है। दोनों घायल युवकों को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों की मानें तो दोनों युवकों की हालत गंभीर है। पियर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और समारोह में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में जिले के कांटी थाना क्षेत्र में भी सत्ताधारी दल के एक नेता सह मुखिया द्वारा भी एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। इसका वीडियो वायरल होने पर जिले के पुलिस कप्तान ने कहा था कि दोषी चाहे कोई भी हो पुलिस अपना काम करेगी। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें:  Manish Kashyap| Bihar News| 'लागा झुलनिया के धाका...' YouTuber Manish Kashyap भाजपा में शामिल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें