अप्रैल,19,2024
spot_img

#GayaNews-नकावपोश आपराधियों ने गया के राजद जिलाध्यक्ष मुर्शीद आलम की गाड़ी फूंकी

spot_img
spot_img

गया, देशज न्यूज। गया में अपराधियों ने जमकर अपना दम दिखाया है। यहां के राजद जिलाध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम की वाहन को अपराधियों ने फूंक डाला है। उसे आग के हवाले कर दिया है। आग की लपट देकर मौके पर जुटे लोगों ने किसी तरह वाहन को बचाने की कोशिश की मगर वह पूरी तरह  राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | DeshajTimes.Com ने पूछा था, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...| तो पहुंचे City SP Awadhesh Dixit और ASP East Sahariar Akhtar, फिर ये हुआ Indefinite Fast को मिली जूस|

जानकारी के अनुसार, घटना विष्णुपद थाना क्षेत्र के घुघरीटांड़ बाईपास रोड स्थित राजद जिलाध्यक्ष के आवास पर गुरूवार की देर रात घटी है।gayanews naqabposh apradhi

मामले में राजद जिलाध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम ने कहा, एक वाहन को जो घर के बाहर लगा था उसे अपराधियों ने फूंक दिया है। बाहर वाहन लगाने के कारण को स्पष्ट करते उन्होंने कहा, दो वाहन घर के मुख्य द्वार के भीतर था जबकि जगह के अभाव में एक वाहन को  घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया गया था। सुबह करीब तीन बजे के आसपास घटना को अंजाम दिया गया है।gayanews naqabposh apradhi

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Muzaffarpur के आभूषण कारोबारी से 51 Lakh की लूट, 4 States Connection पर क्या कहा Encounter Specialist, IG Shivdeep Lande

मौके पर जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।फायर ब्रिगेड भी आई मगर तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। उन्होंने बताया, सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई है, जिसमें दो नकाबपोश पेट्रोल छिड़ककर वाहन को आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।gayanews naqabposh apradhi

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें