अप्रैल,26,2024
spot_img

अपराध में उपलाया बिहार: गया में दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर एक लाख की लूट

spot_img
spot_img
spot_img
गया,देशज न्यूज। गया  में अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार एक युवक को गोली मारकर उसके पास रहे एक लाख रुपया लूट लिया।घायल युवक नवादा जिला के हिसुआ का पवन सिंह है।
घायल पवन सिंह ने घटना की जानकारी अपने बैंक अधिकारी को दी। बंधन बैंक के अधिकारी ने बताया कि पवन सिंह कई स्थानों से कलेक्शन कर वापस बैंक लौट रहा था।  सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत नादरागंज मुहल्ले में दो की संख्या में रहे अपराधियों ने बाइक रोका। अपराधी पवन सिंह से कलेक्शन का रकम लूटने की कोशिश की।Gaya me dindahare yuvak ki goli markkar।
अपराधियों ने पवन के विरोध करने पर गोली चला दी।पवन के जांघ में गोली लगी है। घायल पवन को गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पवन की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सिटी एसपी राकेश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया कि पुलिस शहर में सघन वाहन जांच कर रही है। गिरोह को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया है किजल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगेGaya me dindahare yuvak ki goli markkar।
यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें