अप्रैल,18,2024
spot_img

नवादा मुखिया के घर पर गोलीबारी, मांगी 10 लाख की रंगदारी, सिर कलम करने की दी चेतावनी

spot_img
spot_img

नवादा। जिले के कौआकोल प्रखण्ड के सोखोदेवरा पंचायत की मुखिया के पावापुरी गोवरैया स्थित आवास पर रविवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी कर एक बार फिर दहशत फैला दी।बदमाशों ने मुखिया के घर पर एक पोस्टर चिपकाकर दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की है। साथ ही रकम नहीं देने पर सिर कलम करने की धमकी भी दी है।

बदमाशों ने मुखिया के घर पर छह राउंड से अधिक फायरिंग की। घटनास्थल से पांच खोखा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया। रविवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में घटनास्थल पर दो अन्य खोखे एवं 9 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ। घटना के बाद मुखिया का परिवार काफी दहशत में है।
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मुखिया लीला देवी के पुत्र संतोष कुमार उर्फ योगी त्यागनाथ ने बताया कि वे सपरिवार सोए हुए थे। तड़के तीन बजे के करीब बदमाशों ने उनके घर पर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वे उठे और इसकी सूचना कौआकोल थाना पुलिस को दी।
उसने बताया कि इसके पूर्व भी बदमाशों ने 23 जून, 2017 को फोन पर दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद 29 जनवरी, 2018 को उनके घर पर गोलीबारी कर दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। इसके अलावा 27 सितम्बर, 2020 को मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। इन सभी मामलों की अलग-अलग प्राथमिकी कौआकोल थाना एवं नगर थाना नवादा में दर्ज है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
मुखिया लीला देवी ने कौआकोल थाना पहुंचकर तीन-चार अज्ञात लोगों के विरूद्ध घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस सम्बंध में कौआकोल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है। नवादा मुखिया के घर पर गोलीबारी, मांगी 10 लाख की रंगदारी, सिर कलम करने की दी चेतावनी

यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें