अप्रैल,26,2024
spot_img

जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष से मांगी 1 करोड़ रंगदारी, बेटे की हत्या की धमकी

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। सत्तारूढ़ जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा से अपराधियों ने एक करोड़ रूपये की रंगदारी मांगी है। जदयू नेता के मोबाइल फोन पर कॉल कर रंगदारी की मांग की गयी है। नहीं देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी भी मिली है।

अररिया के फारबिसगंज के जाने-माने व्यवसायी और जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा ने इस संबंध में थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है।

मूलचंद गोलछा ने कहा है कि शुक्रवार की दोपहर अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कॉल कर एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की गई। लेकिन 40 घंटे से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद पुलिस अबतक अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें