अप्रैल,27,2024
spot_img

दिल्ली से बाइक चोरी कर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बेचने वाला अन्तर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के सरगना अपराधी मधुबनी में गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
मधुबनी। जिला के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र खुटौना थाना क्षेत्र अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बाइक चोर गिरोह के सरगना अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जिला के  खुटौना के ललमनियां  पुलिस चौकी के कर्मियों के सहयोग से शातिर बाइक चोर अपराधी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अपराधी दिल्ली महानगर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बुलेट सहित बहुमूल्य बाइक चोरी कर यहां नेपाल सीमावर्ती में बेचता था।दिल्ली से एक माह में 20 बाइक चुराकर भागे बदमाश को खुटौना से गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली सफदरगंज इनक्लेव थाना के सब इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार अपने टीम के साथ खुटौना, लौकहा, ललमनियां समेत अन्य क्षेत्रों में 10 दिनों से बाइक चोरों की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रहे थे। बताया गया कि दिल्ली सफदरगंज इनक्लेव थाने में उत्तमनगर के मो. हैदर अली ने 17 फरवरी को बुलेट बाईक की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज से आरोपित की पहचान की गई। गिरफ्तार आरोपित संजीव कुमार यादव  खुटौना थाना क्षेत्र के गोट खुटौना का रहने वाला है। दिल्ली के सेरा मुहल्ला , गाढ़ी विलेज संतनगर-ईस्ट आफ कैलाश में अपराधी भाड़ा के मकान में रहता था।वहां से नयी बाइक चोरी कर गांव भेजता था।अधिकांश चोरी की गई बाइक नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बेच दी जाती था। बाइक की चोरी कर सरगाना गिरोह के दूसरे अपराधी मालिन बेल्हा निवासी बिंदेश्वर यादव है।गांव में रहकर चोरी की बाईक नेपाल सहित अन्य क्षेत्रों में बेचता था।
गिरफ्तार संजीव कुमार ने स्वीकार किया है की उसने 20 बाइक चुराकर इस क्षेत्र में बेची है।स्थानीय व  दिल्ली पुलिस की दबिश से घबराए बिंदेश्वर यादव भागने में सफल रहा। चोरी की बाइक बुलेट से नेपाल भागने की फिराक में था।अपराधी मोहना गांव के समीप नेपाल बॉर्डर के पास बाइक छोड़कर भाग गया।भारतीय क्षेत्र में एक मंदिर के समीप से बुलेट बरामद हुई है।स्थानीय व दिल्ली पुलिस  प्रक्रिया में लगी हुई है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News|विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या...जब मर गईं, जाकर Darbhanga दिल्ल्ली मोड़ के Private Hospital में करा दिया Admitted

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें