अप्रैल,23,2024
spot_img

भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर ट्रक-ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, उठे आग के शोले, ट्रैक्टर चालक की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
भागलपुर, 25 मार्च। भागलपुर जिले के बाइपास टीओपी अंतर्गत सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर बाइपास ब्रिज के निकट गुरुवार को एक ट्रक एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गये और ट्रक ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गया,जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना का मुख्य वजह सड़क किनारे नगर निगम द्वारा कचरा फेंक कर उसमें आग लगा देना बताया जा रहा है। आग से निकलते धुआं के गुबार से कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसी धुआं के चपेट में आकर दोनों वाहन में भीषण टक्कर हो गई।
भागलपुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर ट्रक-ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर, उठे आग के शोले, ट्रैक्टर चालक की मौत
मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना अंतर्गत सुनठिया बजाय निवासी महेश यादव के 48 वर्षीय पुत्र रसिक लाल यादव के रूप में हुई। ट्रैक्टर चालक नवगछिया रैक प्वाइंट से सीमेंट लोड कर सुल्तानगंज की ओर गया था और खाली कर नवगछिया वापस लौट रहा था,‌ इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ काफी आक्रोश देखा गया।
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | NDA में लटक गईं Samastipur सीट की तंबू....Sunny Hazari के बहाने Maheshwar Hazari पर बौखलाए Chirag Paswan ...सुनाई जमकर...खरी-खोटी...##वाले

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें