अप्रैल,19,2024
spot_img

बिरौल की गाछी में जंगली सूअर के हमले से युवा मुखिया की मौत, सीने को किया लहूलुहान-क्षतिग्रस्त

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र रोहार महमूदा पंचायत के रोहाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय वीरसिंह मुखिया की मौत जंगली सूअर के हमले से हो गई। ग्रामीणों के अनुसार वीर सिंह मुखिया शौच के लिए पास के एक गाछी में गए थे।

जानकारी के अनुसार, वहीं गाछी में जंगली सूअर ने उसके सीने को क्षत-विक्षत कर दिया। इससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी, पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव और गांव के सामाजिक व्यक्ति डॉ. कृष्ण कुमार मिश्र पवन ने पीड़ित परिवार से मिलने वीर सिंह के घर जाकर सभी को सांत्वना दी। फिर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को देते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें