अप्रैल,20,2024
spot_img

दरभंगा पंचायती राज शाखा के पास मानदेय की पड़ी है राशि, इधर वेतन के पड़े कर्मियों के लाले

spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। लेखापाल सह आईटी सहायक व तकनीकी सहायक कनीय अभियंताओं को पिछले कई माह से वेतन नहीं मिला है। इससे इनके सामने भुखमरी की नौबत आ रही है। कोरोना संकट से जूझ रहे ऐसे कर्मी विभाग को वेतन की राशि मिल जाने के बाद भी वेतन भुगतान से वंचित हैं। इससे इनमें आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Baheri News | दरभंगा आ रही थी Samastipur से शराब...फिर Baheri police ने ये किया?

जानकारी के अनुसार, पंचायती राज विभाग के तहत विभिन्न प्रखंडों में वर्ष 2019 के जनवरी माह में लेखापाल सह आईटी सहायक व तकनीकी सहायक कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई। इसमें चार पंचायतों पर एक लेखापाल व तकनीकी सहायक योगदान दिए।

अपने कर्त्तव्य का निर्वाह पूरी इंमानदारी के साथ कर रहे यह कर्मी इन दिनों भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। विभाग इनके वेतन भुगतान करने में देर कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2019 से अगस्त 2019 तक का वेतन भुगतान किया गया है। उसके बाद माह 13 माह बीतने जा रहा फिर भी विभाग वेतन भुगतान नहीं कर रहा।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लेखापाल सह आईटी सहायक व तकनीकी सहायक कनीय अभियंता वेतन भुगतान के लिए 10 माह का आंवटन दरभंगा जिला को प्राप्त हो चुका है। फिर भी अभी मानदेय का भुगतान जिला पंचायती राज शाखा दरभंगा की ओर से नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy का Strict Order, अब रजिस्टर में दर्ज होंगे Vehicle Checking GuideLines, Action और Report

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें