अप्रैल,20,2024
spot_img

उन्नाव में बेनीपुर दंपती की मौत, बेनीपुर पहुंच विधायक संजय सरावगी ने बढ़ाए मदद के हाथ

spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर विधायक सह प्राक्कलन समिति के सभापति संजय सरावगी और विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने सोमवार को बेनीपुर के मकरमपुर गांव जाकर दिल्ली से गांव आने के क्रम में उन्नाव में दुर्घटना में मारे गए अशोक चौधरी व उनकी पत्नी युगल के परिजनों से मुलाकात की। पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | DeshajTimes.Com ने पूछा था, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...| तो पहुंचे City SP Awadhesh Dixit और ASP East Sahariar Akhtar, फिर ये हुआ Indefinite Fast को मिली जूस|

इस दौरान उन्होंने मृतक के वृद्ध पिता रमेश चौधरी से परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी ली। साथ ही,सहायता में आने वाली अड़चनों को दूर करने में मदद करने को स्थानीय कार्यकर्ताओं को कहा।

उन्नाव में बेनीपुर दंपती की मौत, बेनीपुर पहुंच विधायक संजय सरावगी ने बढ़ाए मदद के हाथ
इस दौरान विधायक श्री सरावगी ने सहायक श्रम आयुक्त से भी फोन पर सहायता संबंधी तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा की। विधायक श्री सरावगी ने श्री चौधरी से कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ हैं। जो भी संभव होगा परिवार व नाबालिक पुत्र को मदद दिलायी जाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

विधायक श्री सरावगी व श्री सहनी के साथ पूर्व मुखिया नरेश नारायण चौधरी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश कुमार झा, भाजपा सहकारिता मंच के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ.रमन कुमार झा, सरपंच डॉ.सत्यानंद झा, पंचायत समिति सदस्य मुकुंद झा,  भाजपा मंडल अध्यक्ष नटवर झा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य राजीव झा, दिनेश चौधरी, मुन्ना झा, पूर्व उप सरपंच पीतांबर चौधरी, विश्वहिंदू परिषद जिलाध्यक्ष उग्रनाथ झा मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Baheri News | दरभंगा आ रही थी Samastipur से शराब...फिर Baheri police ने ये किया?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें