अप्रैल,25,2024
spot_img

BIG BREAKING- तारडीह में मुंबई से आए युवक की मौत, परिजनों ने बताया पूर्व से था बीमार

spot_img
spot_img
spot_img

तारडीह, देशज टाइम्स रिपोर्ट। पूर्व से बीमार चल रहे एक युवक की मौत हो गई है। वह मुंबई से यहां आया था। उसे स्थानीय एक क्वरंटाइन सेंटर में रखा गया था। यहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़  गई। तत्काल युवक को  क्वरेंनटाइन सेंटर में हालत बिगड़ते ही पीएचसी तारडीह ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार,सोमवार शाम सात बजे के करीब युवक की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य व प्रखंड प्रशासन समेत स्थानीय सकतपुर थाना पुलिस अलर्ट हो गई। हालत बिगड़ने के बाद युवक को तत्काल एंबुलेंस से पीएचसी लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

देशज टाइम्स को उस युवक के बारे में पूरी जानकारी है लेकिन हम उसका नाम प्रकाशित करना उचित नहीं समझ रहे। मृतक युवक के भाई  ने देशज टाइम्स को बताया कि हम अपने भाई और साथी के साथ मलाड मुंबई से बीते कल रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तारडीह पहुंचे थे। जहां से ठेंगहा पंचायत स्थित क्वरेंनटाइन सेंटर में रखा गया था। जहां वह गैस की शिकायत से परेशान हो गया। डॉक्टर को चेकअप के दौरान बताया गया। उसे डॉक्टरों ने दवा भी दी,लेकिन कुछ आराम नही हुआ।इसकी सूचना डॉक्टर को दी गई। पीएचसी से एंबुलेंस से हॉस्पिटल लाया गया।हॉस्पिटल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak | Bihar Education News | शिक्षकों की नई टेंशन...स्कूल के बाद घर-घर जाकर लोगों को करेंगे वोटिंग के लिए जागरूक

वहीं, पीएचसी प्रभारी केपी महासेठ ने बताया कि सूचना मिली थी कि उसे गैस बनने की शिकायत के साथ पेशाब में कुछ तकलीफ है, तुरंत डॉक्टर भेजकर चेक करवाया गया। और दवा दी गई। शाम में जानकारी मिली कि हालत गंभीर है। तुरंत एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां उसकी मौत हो गई। वरीय अधिकारी के निर्देश पर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया है। वहीं, सकतपुर थाना ने बताया कि युवक पूर्व से बीमार था, अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।BIG BREAKING- तारडीह में मुंबई से आए युवक की मौत, परिजनों ने बताया पूर्व से था बीमार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें