अप्रैल,19,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के सुनील पासवान बने दरभंगा LJP के महासचिव, नागेंद्र चौधरी के बाद दूसरे सिपहसलार

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज लोकतंत्र। संघर्षशील, युवा नेता व समाज को समर्पित कर्मठता के साथ सबको साथ लेकर चलने वाले क्रांतिकारी सिंहवाड़ा उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सुनील पासवान को लोजपा में महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें जिला महासचिव का दायित्व सौंपा है।

यह सिंहवाड़ा के लिए बेहद अहम है। कारण, सिंहवाड़ा प्रखंड से इससे पहले पार्टी की कमान नागेंद्र कुमार चौधरी संभाल रहे हैं जो लगातार संगठन विस्तार में पूर्व से जुड़े हैं। वहीं, अब सुनील पासवान के पार्टी संगठन से जुड़ने व महती जिम्मेदारी मिलने से पार्टी की मजबूती लगातार बढ़ेगी।सिंहवाड़ा के सुनील पासवान बने दरभंगा LJP के महासचिव, नागेंद्र चौधरी के बाद दूसरे सिपहसलारसिंहवाड़ा के सुनील पासवान बने दरभंगा LJP के महासचिव, नागेंद्र चौधरी के बाद दूसरे सिपहसलार

जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला लोजपा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा ने सुनील पासवान को जिला महासचिव पद पर मनोनीत करते कहा है, सिंहवाडा उत्तरी पंचायत के पुव॔ मुखिया सुनील पासवान के जिला महासचिव पद पर मनोनयन से पार्टी की मजबूती तय है। पासवान का जनाधार पार्टी हित में बेहद अहम साबित होगा।

मोके पर सिंहवाड़ा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश झा ने कहा, सिंहवाड़ा प्रखंड से नागेंद्र कुमार चौधरी को जिला उपाध्यक्ष ओर सुनील पासवान को जिला महासचिव पद पर मनोनीत किए जाने से संगठन की मज़बूताई स्पष्ट सामने आएगी। यह बड़ा संदेश है, इसलिए सिंहवाड़ा प्रखंड लोजपा की ओर से जिला अध्यक्ष श्री झा को बहुत-बहुत धन्यवाद व बधाई।सिंहवाड़ा के सुनील पासवान बने दरभंगा LJP के महासचिव, नागेंद्र चौधरी के बाद दूसरे सिपहसलारसिंहवाड़ा के सुनील पासवान बने दरभंगा LJP के महासचिव, नागेंद्र चौधरी के बाद दूसरे सिपहसलार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें