अप्रैल,20,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के भराठी में देसी शराब के कारोबार का भंडाफोड़, भट्टी ध्वस्त, महिला समेत 2 गिरफ्तार

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना की पुलिस ने भराठी सहनी टोला में चल रहे देसी शराब निर्माण भट्टी को ध्वस्त करते हुए शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही, महिला समेत दो लोगों को पंद्रह लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गूप्त सूचना पर थाना अध्यक्ष हरि किशोर ने दल-बल के साथ भराठी गांव में छापामारी की। इस दौरान एक झोपड़ी में मिट्टी-चूल्हा पर अल्मुनियम के बर्तन में मिश्रित चुलाई शराब का निर्माण किया जा रहा था।

पुलिस को देखकर भागने के दौरान महिला पुलिस कंचन कुमारी व राजरानी के सहयोग से वशिष्ठ सहनी व झूला देवी को गिरफ्तार कर लिया।दोनों शराब कारोबारी ने स्वीकार किया है, वे लंबे समय से अवैध शराब निर्माण करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

दोनों ने बताया, महुआ से मिश्रित शराब बनाकर खुदरा व थौक में बिक्री करते थे।थाना अध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर शराब निर्माण के उपकरण को जब्त कर कांड का अनुसंधान दारोगा बज्र बिहारी राय को सौंपा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें