अप्रैल,19,2024
spot_img

सिंहवाड़ा के निस्ता में लाठी-डंडे-परंपरागत हथियारों से भिड़े दो पक्ष, खूनी संघर्ष में 16 जख्मी

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जमीनी विवाद में मंगलवार को निस्ता खूनी संघर्ष का गवाह बना रहा। दो पक्षों के बीच जानलेवा हमले के साथ घर में लूटपाट करने की खबर सुर्खियों में रही। पूरा इलाका स्तब्ध रहा। वहीं, इलाके में दहशत का माहौल कायम है। दोनों पक्ष के लोगों के परिचितों में भय का आलम है।

जानकारी के अनुसार, इस हमले में सोलह लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं। (singhawara ke nista me lathi) परंपरागत हथियारों का यहां खुलकर प्रयोग हुआ जिसमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

निस्ता के सगीर चौक के निकट की इस वारदात से पूरा मंगलवार की दोपहर (singhawara ke nista me lathi) दोनों पक्षों के बीच भूमि  विवाद के खून से खचाखच लाल होता रहा। जमकर हिंसक झड़पें हुई। डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। लाठी-डंडों से लैस वहीं पारंपरिक हथियारों के साथ एक घर में भी घुसकर लोगों ने जमकर लूटपाट को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Baheri News | दरभंगा आ रही थी Samastipur से शराब...फिर Baheri police ने ये किया?

घटना में जख्मी एक पक्ष के महेंद्र पंडित, दीपू पंडित, श्याम पंडित,(singhawara ke nista me lathi) जीवनाथ पंडित, पानो देवी, सीता देवी, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, संजू कुमारी व पिंकी देवी जख्मी हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की मीना देवी, चंदन कुमार, फुल कुमारी देवी, शांति देवी, ललन कुमार व रेखा देवी गंभीर रूप से (singhawara ke nista me lathi)  जख्मी हो गए।

सभी जख्मियों को सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मौके पर (singhawara ke nista me lathi)  पहुंची सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया गया है, गत 30 मई को भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। इसको लेकर दोनों पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दियारा को लेंगे चंद कदमों में नाप....पहली बार उजुआ घाट पुल से गुजरा पुलिस-प्रशासन का काफिला...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें