अप्रैल,19,2024
spot_img

जलजमाव की समस्या से विचलित सिंहवाड़ा के लोगों ने सड़क पर की धान रोपनी

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। इलाके के अधिकांश हिस्सों में जलजमाव की समस्या होने से लोग उबल रहे हैं। अतरबेल-जाले स्टेट हाईवे से सटे पेठियागाछी चौक से नयाटोला होते हुए भरहुल्ली पंचायत के कलवारा तक जाने वाली सड़क पर पानी जमा है। इससे मनिकौली पंचायत के नयाटोला में महादलित बस्ती के निकट पीएमजीएसवाई सड़क तालाब में तब्दील हो गई है।

लोगों ने आक्रोश में आकर गुरुवार को बीच सड़क पर ही धान रोपकर विरोध जताया। (jal jlamao ki samasya) ग्रामीणों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए स्थानीय मुखिया से लेकर विधायक व प्रखंड प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम व राजकुमार राम के नेतृत्व में महेश्वर राम, वहीदुज्जमां,मोहसिन, नसीर, नजीर,साबिर,जुबैर,आलम,रेखा देवी,जीवछी देवी,अजीजा खातून, वीणा देवी,जैतून निसा आदि ने सड़क पर धान रोपकर नारेबाजी की।

कहा, सड़क किनारे नाला का निर्माण नहीं होने से प्रत्येक वर्ष बरसात का मौसम (jal jamao ki samasya) शुरू होते ही सड़क पर दो फीट पानी जमा हो जाता है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। प्रखंड प्रशासन का ध्यान नहीं है। इससे नयाटोला, भपुरा,कलवारा,कोरौनी,बहेड़ी, भरहुल्ली,गोगौल,कोरा की लगभग 50 हजार की आबादी को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पान दुकान में आगजनी, दुकान में लगा दी अपराधियों ने आग, 5 लाख की दुकान को आग से बचने में खुद झुलसे Bisfi के Sumanjeet

ग्रामीणों का कहना है,जल्द निदान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन होगा।  नथुनी साह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया, उक्त वार्ड में सात निश्चय योजना का पूरा बजट नल जल व पीसीसी सड़क के निर्माण में लग गया है। पंचायत के खाते में पंचम वित्त राज्य आयोग मद की राशि भी नही है। राशि मिलने पर ही नाला निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें