अप्रैल,26,2024
spot_img

#SinghwaraNews- मधपुर से देवघर के बैद्यनाथधाम की ऑनलाइन जलाभिषेक कर रहे कांवरिए

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा न्यूज।  सिंहवाड़ा प्रखंड के मधपुर में कोरोना का इफेक्ट दिख रहा है। यहां के शिव भक्तों ने अनोखी पहल की है। यही पहल बगल के  पिंडारुच समेत कई गांवों में भी दिख रहा है।

जानकारी के अनुसार, लॉकडाउन की वजह से वर्षों से चली आ रही पारंपरिक कांवर यात्रा को लेकर देवघर के बैद्यनाथधाम नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में, कांवरियों ने भोलेनाथ व माता पार्वती के जलाभिषेक का अनूठा तरीका ढूंढ लिया।Kanwariyon ne ki

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

श्रद्धालुओं ने रामायण सर्किट में शामिल दरभंगा के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौतम कुंड से जल उठाकर कांवर यात्रा शुरू की। कांवरिए विश्व प्रसिद्ध अहिल्या स्थान होते हुए पैदल चल कर पांच दिनों में मधपुर के मुनेश्वर स्थान मंदिर पहुंचे।वहां भगवान शिव व माता पार्वती का जलाभिषेक किया।

 

सभी कांवरियों को देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुजारी बिजली पंडा ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से ऑनलाइन संकल्प व पूजा करवाई। श्रद्धालुओं ने पुजारी को दक्षिणा भी ऑनलाइन ही समर्पित किया। इस श्रद्धा-भक्ति व पूजा की चर्चा पूरे जिले में हो रही है।

 श्रद्धालुओं का कहना है, तकरीबन पिछले 30 सालों से वेलोग अपने गांव के कांवरियों के जत्थे के साथ चौरचन के अगले दिन देवघर के लिए कांवर लेकर चलते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को लेकर जारी लाकडाउन की वजह से यह कांवर यात्रा नहीं हो सकी। इसलिए उनलोगों ने गौतम कुंड से जल उठाकर 5 दिनों की कांवर यात्रा शुरू की।Kanwariyon ne ki
उन्होंने मधपुर के शिवालय में जलाभिषेक किया। इस कांवर यात्रा की सबसे दिलचस्प बात यह रही, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर से वहां के पुजारी ने उनकी ऑनलाइन पूजा करवाई। इससे उन्हें बेहद संतुष्टि मिली है।Kanwariyon ne ki

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें