अप्रैल,26,2024
spot_img

कंसी में फूटा आक्रोश, सीपीएम का प्रशासन को अल्टीमेटम, आक्रोश मार्च, फूंका पुतला

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। सीपीएम कंसी शाखा कमेटी के बैनर तले चल कंसी हड़ताली चौक पर बेमियादी धरना अब उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 के कंसी हड़ताली चौक पर आक्रोश मार्च निकाला। जिला प्रशासन का पुतला फूंका।

मौके पर मंजूर आलम की अध्यक्षता व सुदिष्ठ झा के (kansi me foota) संचालन में आयोजित सभा में पंचायत नियंत्रित योजना में लूट की जांच कराने की मांग पर सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य महेश दुबे ने कहा, पंचायत के पूर्व मुखिया पर न्यायालय में अभिलेख फाड़ने के विरोध में लहरियासराय थाना में एफआईआर व  पंचायत की 33 लाख  गबन के मामले में सिमरी थाना में एफआईआर दर्ज है।  मगर, दोषी पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

कंसी में फूटा आक्रोश, सीपीएम का प्रशासन को अल्टीमेटम, आक्रोश मार्च, फूंका पुतलाखेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री दिलीप भगत ने कहा कि आपदा प्रबंधन हेलीपैड को ग्राम पंचायत के मुखिया घर बना कर रह रहे हैं।जबकि हेलीपैड को पंचायत को छूना तक नहीं था। उस पर लाखों रुपया खर्च करना अपराध है। बाढ़ सुखार एवं प्राकृतिक आपदा विपदा के वक्त राहत सामग्री के लिए हेलीपैड का निर्माण किया गया था। पंचायत के वार्ड सात के सदस्य जक्कू हजाम का वार्ड सात निश्चय में चयनित है लेकिन गली नाली विकास की राशि उस वार्ड में नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने...ये आग का अग्निवेग...मचा तांडव

वार्ड 11 के सदस्य को मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने पंचायत सचिव की बर्खास्तगी की मांग करते चेतावनी भरे स्वर में कहा, अगर जिला प्रशासन आंदोलनकारियों से सम्मानजनक समझौता नहीं करता है तो  12 जुलाई को पंचायत में जिला प्रशासन का अर्थी जुलूस निकाला जाएगा और 15 जुलाई दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 को जाम कर दिया जाएगा।

सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर ने कहा, पंचायत की योजनाओं की राशि से आधा दर्जन जगहों पर धार्मिक स्थल का निर्माण किया गया है। एनएचएआई व सैरात जलकर में बिना परमिशन के नाला और विवाह भवन बनाया जा रहा है। पंचायत के कई वार्ड सदस्यों के जल नल के खाते से लाखों (kansi me foota) रुपया निकलवा लिया है किंतु उस राशि से वार्ड का विकास नहीं कर गबन कर लिया गया है। मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई किया जाए।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News | बड़ा हादसा...NH 57 पर Rajasthan से Guwahati जा रहा मूंगलफली लदे ट्रक में लगी आग..फिर ये हुआ?

सभा को पार्टी शाखा सचिव मो गुलाब, सुरेंद्र साह,ललन ठाकुर,महेश सहनी, विनोद सहनी,उप मुखिया रामविलास महतो,पूर्व उपसरपंच पृथ्वी सहनी, सत्यनारायण पासवान,शमसुल हजाम,सुजीत कुमार झा,कुर्बान अंसारी,मो रब्बानी,मो बबलू,मो छोटे, विनोद साह,संजय राय,वीरेंद्र झा, अब्दुल सलाम,मो आलम,राजेंद्र चौपाल,वीणा देवी आदि ने संबोधित किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें