अप्रैल,17,2024
spot_img

कलिगांव फायरिंग में फौजी समेत 3 पर FIR, शराब तस्कर के डिलेवरी को रोकने पर हुई थी फायरिंग

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो।  कलिगांव में मंगलवार की देर रात शराब के झमेले में फायरिंग मामले में गांव के ही युवक विमलकांत चौधरी के पुत्र सतीश कुमार चौधरी ने एक फौजी युवक समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

 

जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग आठ बजे भिरहा मोहनपुर की ओर से शराब तस्कर देबू पासवान गांव में शराब की डिलीवरी करने आया था। उसे देख कर सतीश ने गांव में शराब बेचने से मना किया था। इस दौरान शराब तस्कर को देख कई लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों को देख शराब तस्कर ने शराब तस्करी की बात कबूल करते हुए कहा था, कल से वह गांव में शराब बेचने नहीं आएगा।

इसके बाद ग्रामीणों ने शराब तस्कर को छोड़ दिया। कुछ देर के बाद गांव के ही फौजी युवक सुबोध झा का पुत्र चंदन कुमार झा, हुकुमदेव झा का पुत्र कुंदन कुमार झा व शंभू झा का पुत्र मुनचुन झा तीनों काली स्थान के निकट सतीश को घेरकर गाली देते मारपीट की।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy का Ram Navami को लेकर BluePrint...धराया शराब Smuggler...Madhubani Connection

चंदन ने  कमर से पिस्टल निकालकर सतीश के सर में सटा दिया। पिस्टल से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की। पांच राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार व एएसआई सूर्यबल्ली यादव ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने देशज टाइम्स को बताया, आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। फौजी युवक के पास लाइसेंसी पिस्टल है। हालांकि इसकी पुष्टि नही हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया, जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Hanumannagar News | 3 km लंबी, 1 km चौड़ी रजवान चौर में फैली आग, दर्जनों एकड़ में तैयार गेंहू, भूसा जलकर खाक...ये अज्ञात आग...किसानों के खून-पसीने...हाय रे! कोयले वाली किस्मत

इधर, लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा ने कलिगांव में ल गातार हो रही शराब की होम डिलेवरी पर अंकुश लगाने के साथ ही इस गोलीबारी की घटना की जांच कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष श्री झा ने कहा, कलिगांव के लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा है। अब पुलिस का कार्य है उस भरोसे को कायम रखे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| Gaighat News | Delhi से Supaul जा रही थी बस...Gaighat Maithi Toll Plaza पर 3 लोगों के साथ जो उतरा...होश उड़ गए...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें