अप्रैल,24,2024
spot_img

सिंहवाड़ा-सनहपुर मध्य विद्यालय स्थित बुद्धि गाछी में लटकती मिली मुजफ्फरपुर के युवक की लाश

spot_img
spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा, देशज न्यूज। स्थानीय थानाक्षेत्र के सनहपुर मध्य विद्यालय स्थित बुद्धि गाछी में मुजफ्फरपुर जिले कटरा थानाक्षेत्र के लखनपुर निवासी स्व. योगेन्द्र महतो के पुत्र जगदीश महतो  की लाश पेड़ से लटकी मिली है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शव आम के पेड़ से लटकते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर आगे की कार्रवाई में जुटी। लाश को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा गोगौल गांव का बिगड़ैल बेटा...हे गिरधारी?

जानकारी के अनुसार, जगदीश की पत्नी मायके में रहना चाहती थी। इसको लेकर जगदीश लगातार परेशान रहता था। वहीं, कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने आम के पेड़ से शव को झूलते देखा।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार की रात युवक ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | अतरवेल-बिशनपुर पथ पर सिमरी पुलिस को आते देख...बाइक छोड़ खेत में भागा...फिर?

पुलिस के अनुसार जगदीश की शादी चार वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी ससुराल छोड़कर मायके चली गई। इस कारण से वह तनाव में रहता था। गांव में ही मजदूरी कर जीवन यापन करता था। इस बीच उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से लोग आश्चर्य में हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

पुलिस परिवार समेत आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | अतरवेल-बिशनपुर पथ पर सिमरी पुलिस को आते देख...बाइक छोड़ खेत में भागा...फिर?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें