अप्रैल,20,2024
spot_img

BREAKING सिंहवाड़ा NH 57 तेलिया पोखर के पास मौत पर हंगामा, सड़क जाम

spot_img
spot_img

सिंहवाड़ा,देशज टाइम्स ब्यूरो। सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलिया पोखर के निकट सोमवार को एक अज्ञात ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था कि उक्त महिला की मौत मौके पर ही हो गई।

महिला सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

महिला मनिहास गांव निवासी 65 वर्षीय फूलकुमारी थी। बाद में घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हंगामा कर रहे लोगों की मांग है कि ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

यह भी पढ़ें:  KK Pathak News| Bihar Education Department News | 55 शिक्षक और 10 कर्मचारियों पर केके की गाज...वेतन रोका

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें