अप्रैल,23,2024
spot_img

लनामिवि में बुधवार से शुरू होगी स्नातक प्रथम खंड में ऑनलाइन नामांकन

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। लनामिवि प्रशासन ने स्नातक प्रथम खंड में नामांकन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तारीख का एलान कर दिया है।  स्नातक प्रथम खंड में नामांकन की प्रक्रिया एक अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी।

इसका फैसला बुधवार को वीसी प्रो. एसपी  सिंह की अध्यक्षता में नामांकन समिति की  बैठक में करते हुए बताया गया, पांच नवंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नामांकन के लिए औपबंधिक मेधा सूची 21 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। औपबंधिक सूची पर अभ्यर्थी  22 और 23 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। प्रथम चयन सूची का प्रकाशन 27 अक्टूबर होगा। वहीं 28 अकटूबर से पांच नवंबर तक प्रथम सूची पर विभिन्न कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

छह नवंबर से वर्ग संचालन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ. मुश्ताक अहमद, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. शीला, संकायाध्यक्ष बाणिज्य प्रो. डीपी गुप्ता, विभागाध्यक्ष भौतिकी प्रो. एनएन चौधरी, एमआरएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. रतन कुमार चौधरी, सीएम कॉलेज अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अवनी रंजन सिंह समेत विश्वविद्यालय नामांकन समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ramnavmi...संवेदनशील क्षेत्र में दिखी भाईचारे की भक्ति, दिखाया समर्पण....अब Rural SP Kavya Mishra ये करेंगी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें