अप्रैल,23,2024
spot_img

नाव की कमी से 4 घंटे तक दरभंगा के हनुमाननगर में महिला को बर्दाश्त करनी पड़ी प्रसव पीड़ा

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। जिले में आई बाढ़ के बीच नाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सोमवार को एक गर्भवती महिला को चार घंटे से अधिक  समय तक प्रसव पीड़ा सहनी पड़ी। बाद में सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

 

जानकारी के अनुसार जिले के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। हनुमाननगर प्रखंड में बाढ़ के पानी में फंसे महनोली गांव के निवासी ललितेश्वर सिंह को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। उनकी पत्नी अर्चना देवी को प्रसव पीड़ा  शुरू हो गई, लेकिन नाव या अन्य किसी तरह का साधन नहीं होने के कारण वे  बेबस थे।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Dream 11 Winner...पॉकेट में बच्चों के दूध के लिए थे 60 रुपए...बना दिया आंद्रे रसेल को अपनी टीम का कप्तान...जीत लिए 1.5 Crore....ये है दीपू ओझा... मैकेनिक Dream 11

हालांकि पड़ोसियों ने एनडीआरएफ की टीम मंगवाने के लिए हनुमाननगर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और विशनपुर थानाध्यक्ष के साथ कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।

 

सूचना मिलने के बाद बिशनपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल व हनुमाननगर बीडीओ सुधीर कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एनडीआरएफ की टीम को पीड़ित परिवार की मदद के लिए भेजा। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची और महिला का रेस्क्यू किया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | NDA में लटक गईं Samastipur सीट की तंबू....Sunny Hazari के बहाने Maheshwar Hazari पर बौखलाए Chirag Paswan ...सुनाई जमकर...खरी-खोटी...##वाले

इधर, एनडीआरएफ टीम के हेड कंस्टेबल अमर सिंह बताते हैं, जैसे ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल की ओर से हमें सूचना मिली, टीम तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई। लेकिन रास्ते में एक मोटर बोट खराब हो जाने के कारण दूसरे वोट से आना पड़ा। पूरे ऑपरेशन में विशपुर थाना के संजय कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।नाव की कमी से 4 घंटे तक दरभंगा के हनुमाननगर में महिला को बर्दाश्त करनी पड़ी प्रसव पीड़ा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News| शर्मा बंधुओं का उजड़ गया 10 परिवार...कमला बांध का बाथ गांव...शरीर के कपड़े छोड़ कुछ बचा नहीं...ये आग ही ऐसी थी...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें