अप्रैल,25,2024
spot_img

मिथिला के प्रसिद्ध धार्मिक आयोजन श्यामा नामधुन संकीर्तन महायज्ञ पर कोरोना का महाग्रहण

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स न्यूज। इसबार श्यामा मंदिर में नौ दिनों का नवाह नहीं होगा। 32 साल से लगातार हर वर्ष श्यामा नामधुन नवाह महायज्ञ का आयोजन जारी है। 33वें साल कोरोना के कारण नवाह आयोजित नहीं हो सकेगा। इसको संक्षिप्त रखते हुए महज अष्टयाम की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से मिली है। इसके साथ ही मिथिला के प्रसिद्ध सबसे बड़े धार्मिक आयोजन पर विराम लग गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता...Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली श्रवण नायक को 5 साल की सजा

श्यामा नामधुन संकीर्तन महायज्ञ इस साल नहीं होने से भक्तों में मायूसी है। कोरोना काल में आयोजन में भीड़ की संभावना हर साल की तरह देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने यह फैसला किया, इसबार नवाह यज्ञ का आयोजन नहीं होगा। अब विकल्प के तौर पर सुझाए गए 24 घंटे के अष्टजाम आयोजन पर कुछ शर्तों के साथ डीएम डॉ.एसएम ने सहमति दी है। अब आयोजन समिति की बैठक में अष्टजाम की तिथि का निर्धारण किया गया है।

जानकारी के अनुसार चौदह  दिसंबर से पूर्व अग्निवास के दिन अष्टजाम का आयोजन किया जाएगा। 1987 में बाढ़ व 1988 में आये भूकम्प के बाद जन कल्याण की कामना को लेकर मां के भक्तों ने नवाह यज्ञ की शुरुआत की थी। तब से लगातार सफलतापूर्वक इसका आयोजन होता आ रहा था। हर साल अगहन कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से नवाह की शुरुआत होती थी। इस साल यह पांच दिसंबर  की  तिथि गुजर गई और जय श्यामा माई जय श्यामा माई धुन कानों को आध्यात्मिक नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Mabbi Police | मब्बी पुलिस का सिमरा चोरी कांड का उद्भेन, आजमनगर से अपराधी गिरफ्तार, चोरी की जेवरातों समेत अन्य सामान बरामद

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें