अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा पहनो मास्क, देशज टाइम्स की घर-घर मुहिम, सात दिनों तक चलेगा देशज टाइम्स का मास्क वितरण अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स टीम। लाखों पाठकों के भरोसे ने हमें बनाया है बिहार का नंबर 1

तभी तो देशज टाइम्स एक ऐसा ग्रुप जो लगातार बिना रूके खबरों के साथ सामाजिक दायित्व भी निभा रहा है। हर घर की फिकर, प्रदेश बिहार की चिंता और आवाम को उनके कर्त्तव्य, समर्पण और राष्ट्रीयता की सीख देना भी हमारी फितरत है। इसी मुहिम में लगातार एक साकारात्मक सोच के साथ देशज ग्रुप लगातार उन्नति की दिशा में अग्रसर है। आज, मिथिलांचल के पावन व मिट्‌टी की परंपरा, जल संचय की सीख के महान उत्सव जूड़-शीतल और मुस्लिम भाइयों के पवित्र महीने रमजान की शुरूआत के मौके पर देशज परिवार खासकर बिरौल अनुमंडल की देशज टीम ने कोरोना महामारी के फैलते प्रकोप और लोगों को जागरूक करने की मंशा, उन्हें सुरक्षित रखने की जिद के बीच सप्ताह भर के लिए एक अभियान शुरू किया है जिसका नाम है, मास्क पहनो दरभंगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | 4 साल की तलाश खत्म...बाइक चोर शमी को हथकंड़ी

 

 

 

दरभंगा पहनो मास्क, देशज टाइम्स की घर-घर मुहिम, सात दिनों तक चलेगा देशज टाइम्स का मास्क वितरण अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

एक सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष अभियान जिसमें मुख्य रूप से मास्क समेत सेनेटाइजर का वितरण वैसै लोगों के बीच जो कोरोना को लेकर सचेत नहीं दिखते, मास्क पहनने से घबराते हैं या उसकी जरूरत नहीं समझते ऐसे लोगों के बीच जाकर उन्हें जागरूक करने के साथ ही देशज टीम ने उनके बीच मास्क वितरण का कार्यक्रम चलाया। बुधवार को अभियान का पहला दिन था।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | अंटोर में अग्नि के 7 फेरे....

 

 

मौके पर मौजूद देशज टाइम्स के अनुमंडल समन्वयक उत्तम सेन गुप्ता, कुशेश्वरस्थान के संवाददाता शिव दर्शन प्रधान ने बस्तियों में जाकर सबसे पहले देशज टाइम्स की ओर से सभी मुस्लिम भाइयों को माह-ए-रमज़ान की वहीं समाज के आमजनों को जूड़ शीतल की हार्दिक शुभकामना देते हुए  रोजा रखने वाले सभी भाइयों के अलावे समाज के हर एक व्यक्ति को दोनों पर्व और आगामी रामनवमी शांतिपूर्ण मनाने के सथ सभी को खुश व अच्छे सेहत की कामना करते उनके घर तक जाकर देशज टाइम्स परिवार का संदेश सुनाया। कहा- आपको कोरोना जैसे संक्रमण से बचने व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से अपने को परहेज करना है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | फिर पाली में आग ने खेली तबाही की पारी...तीन घर समेत आरा मशीन खाक, 4 दिनों में 100 से अधिक घर हो चुके हैं जमींदोज

 

 

आप सभी को मास्क का उपयोग करने की अपील हम करने आएं हैं। लोगों को जागरूकता के साथ कहा गया, राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशज टाइम्स परिवार ने सात दिवसीय अभियान शुरू किया है। इसमें लोगों को इस संक्रमण से अपने को बचाने व मास्क का उपयोग करने के लिए दरभंगा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार से जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान देशज टाइम्स की अनुमंडल टीम ने विभिन्न जगहों का भ्रमण कर लगभग 115 लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। यह कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा।दरभंगा पहनो मास्क, देशज टाइम्स की घर-घर मुहिम, सात दिनों तक चलेगा देशज टाइम्स का मास्क वितरण अभियान, लोगों को किया जा रहा जागरूक

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें