अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी नरसंहार के विरोध में धधका दरभंगा, भोगेंद्र झा चौराहा पर जलाया मधुबनी प्रशासन का पुतला

spot_img
spot_img

दरभंगा। मधुबनी नरसंहार के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय कामरेड भोगेन्द्र झा चौराहा पर आमजन समेत कई छात्रों ने मधुबनी जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। इससे पहले मिथिला विश्वविद्यालय के मेन गेट से आयकर चौराहा तक राज्य सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला गया। जिसका नेतृत्व सुधांशु सिंह ने किया।

 

पुतला दहन कार्यक्रम के उपरांत शरद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता सागर सिंह ने कहा कि नीतीश राज में अपराधी बेलगाम है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जहां यह सरकार अपने सुशासन की दुहाई दे रही है, वही मोहम्मदपुर में एक ही परिवार के लगभग आधे दर्जन लोगों की हत्या कर दी गई है। जिनमें से 4 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई। एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के दौरान हो गया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Samastipur News | Kusheshwarsthan जुरौना चैती दुर्गापूजा में शराब परोसने आया था Samastipur RJD अध्यक्ष का बेटा, ठूंसकर लाया था दारू, शार्गिंद के साथ धराया

वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी मृतक और मौत से जुझ रहे व्यक्तियों के बच्चे छोटे-छोटे हैं। वो सभी अपने-अपने परिवार के एक मात्र पालनहार थे। मृतक में से एक बीएसएफ का जवान था। जिसके जिम्मे देश की सुरक्षा है। वो भी नीतीश राज में असुरक्षित है। हम लोग  विधायक चेतन आनंद के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिले तथा उसे ढांढश बँधाया।  अगर सरकार अविलंब पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ-साथ प्रत्येक परिवार में एक-एक सरकारी नौकरी की गारंटी कर दोषियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा सुनिश्चित नहीं करती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | हरद्वार के Class 10th के छात्र रमण राम की मौत, हादसे में बुझ गया घर का चिराग...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें