अप्रैल,24,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान में बाढ़ राहत से वंचित पीड़ितों की फिर से बनेगी सूची, मिलेगी बैंक से राशि

spot_img
spot_img
spot_img
कुशेश्वरस्थान पूर्वी रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क देशज टाइम्स। वरीय पदाधिकारी सह अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नविदुल गफ्फार सिद्दिकी ने शनिवार को प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारी के साथ बाढ़ राहत को लेकर विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने बताया कि बाढ़ राहत में छूटे हुए परिवारों की सूची बनाई जाएगी उसके बाद वंचित बाढ़ पीड़ित के खाते में राशि अंतरित कर दी जाएगी।
कहा कि जिन लोगों को गलत रूप से एकाउंट में पैसा चला गया है उनके खातों से पैसा की रिकवरी की जाएगी।वरीय पदाधिकारी ने पशुचारा की आवश्यकता को लेकर इसकी जांंच करने का आदेश प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी को दिया है। देशज टाइम्स के द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए उन्होंने बताया कि 11 चिंहित जगहों पर बाढ़ पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचेन चलाई जा रही है।
साथ ही आवाजाही के लिए 86 नाव का निवन्धन किया गया है जो अलग अलग जगहों पर चल रही है और निबंधित नावों में चार नाव परिचालन नहीं होने की सूचना प्राप्त हुई है उन चार नावों का निबंधन रद् करने का आदेश सीओ को दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से अब तक 39 घरों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है तथा बाढ़ से अब तक 3 लोगों की डूबने से जान जा चुकी है लेकिन अभी तक तीनों मृतक के परिजनों को आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिल पाई है जिसपर उन्होंने खेद जताया। वहीं जल्द से जल्द राशि को भुकतान करने का आदेश जारी किया है।
अब तक 1229 परिवारों के बीच पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया है। उन्होंने  बताया कि क्षेत्र में जितने भी नाव चल रही है उसपर लगातार ओवरलोडिंग होने की सूचना मिली है जिससे कभी भी घटना घट सकती है वैसे ओवरलोडिंग करने वाले नाविकों पर नकेल कसने की जरूरत है नहीं मानने पर निबंधन रद् करते हुए अग्रेसित करवाई करने का निर्देश दिया ।मौके पर अंचल अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद,राजस्व कर्मचारी मनोज राम,किसान सलाहकार बिमल पंडित सहित कई कर्मी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News| पछुआ हवा ने आग को लहकाया...सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की ज्वाला...मचा तांडव...18 घर दहन में जले, बचीं सिर्फ राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें