अप्रैल,16,2024
spot_img

अहिल्यास्थान में महिलाएं निभा रहीं परंपरा, माता की पूजा के साथ पीठा, दूध, गुड़ से बने प्रसाद का किया गया श्रद्धालुओं में वितरण,

spot_img
spot_img

कमतौल।  क्षेत्र के ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक अहिल्यास्थान स्थित अहिल्या गहवर में बुधवार को क्षेत्र की महिलाओं व पुत्री श्रद्धालुओं ने माता अहिल्या की विधिवत पूजा-अर्चना कर चावल से बने पीठा, दूध, गुड़ आदि के मिश्रण का भोग लगाया। वहीं, प्रसाद ग्रहण कर शुभेच्छुओं के बीच वितरण किया।

इस संदर्भ में महंत बजरंगी शरण जी महाराज ने देशज टाइमस को बताया कि जब से यहां लोग बसे तब से अहिल्यास्थान में स्थित अहिल्या गहवर में चतुर्थी से इसी रोज यह परम्परा शुरूहुई। महिलाओं खासकर बेटी की ओर से माता अहिल्या की विधिवत पूजा अर्चना के बाद चावल के बने पीठा, दूध,मिठ्ठा आदि को मिलाकर भोग लगाया जाता है।

पूरे गांव वाले मिलकर यह पूजा करते हैं। पूरे गांव के लोगों को हर लोगों को आपदा व बीमारी से रक्षा करते हैं। उन्होंने बताया कि जहां पूरे विश्व कोरोना से संक्रमित था, लेकिन मइया की कृपा से हमारा अहिल्यास्थान संक्रमित नहीं हो सका है।अहिल्यास्थान में महिलाएं निभा रहीं परंपरा, माता की पूजा के साथ पीठा, दूध, गुड़ से बने प्रसाद का किया गया श्रद्धालुओं में वितरण,

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Benipur में Biraul, Hanumannagar, Jayantipur Mushari के तीन अपराधी Obic D3 Drops दुर्गा मेडिकल हॉल में बेचते गिरफ्तार

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें