अप्रैल,20,2024
spot_img

कमतौल में मां ने जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट की बेटे पर दर्ज कराई एफआईआर

spot_img
spot_img

कमतौल। थाना क्षेत्र के अहियारी लक्ष्मीपुर निवासी स्व. रविन्द्र नाथ ठाकुर की पत्नी रामपरी देवी पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके साथ मापीट करते हुए उनके साथ लूटपाट की गई है। इस मामले में उन्होंने  जानलेवा हमला के साथ मारपीट व लूटपाट के आरोप  में अपने पुत्र प्रेम कुमार झा सहित चार लोगों को नामजद करते हुए स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दुष्कर्म के दरिंदा Santosh Paswan को 20 साल की सजा, 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म में POCSO Act के Special Judge Pratima Parihar का कड़ा फैसला

प्राथमिकी में उन्होंने कहा है, बीते रविवार की सुबह अपने कमरे में थी कि इनका पुत्र प्रेम अपने सहयोगियों के साथ कमरे में आ गया। इस दरम्यान बचाने पहुंची पतोहू पुष्पा झा व आकाश झा के साथ भी मारपीट कर दुर्व्यवहार किया गया। वहीं, जेवरात, कीमती कपड़ा आदि से भरे दो पेटी लूट ले गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वृद्धा रामपरी देवी के पुत्र प्रेम कुमार झा ने भी एक प्राथमिकी अपनी मां ,भाई समेत चार नामजदों के विरूद्ध मारपीट व लूटपाट का आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।अंतर सिर्फ इतना है कि पुत्र की प्राथमिकी में घटना की तिथि बीते शनिवार की सुबह वहीं, रविवार की सुबह की है। मां की प्राथमिकी में घटना की तिथि रविवार की सुबह की है। मामले की तहकीकात सअनि रामाधार सिंह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें