अप्रैल,24,2024
spot_img

कमतौल के उदित ने दुर्गा व्रत में रहकर भी शहनाज खातून को दो बूंद खून देकर बचाई जान

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। भक्ति का अनूठा हठयोग है। भाईचारे, धार्मिक आस्था, सदभाव का यह जीवंत उदाहरण है। मानवता की सेवा का साक्षात् वर्णन, उसका साकार रूप है। जी हां, यहां बात हो रही है। कमतौलके उदित कुमार की। उदित इन दिनों मां दुर्गा की भक्ति में लीन हैं। 

व्रत में हैं। रविवार को उदित ने जीवन रक्षक, दरभंगा के माध्यम से अपना बहुमूल्य रक्त लालबाग के मो. अनवर आलम खान की पत्नी शहनाज खातून को डीएमसीएच, ब्लड बैंक में दिया। लोग आज हिंदू मुस्लिम तुष्टीकरण के चक्कर में पड़े हुए हैं। लोग सामाजिक सौहार्द की बात करते हैं क्या इससे बड़ा उदाहरण हो सकता है।

जीवन रक्षक हमेशा असहाय लोगों की मददगार साबित होती है। हमेशा जिनके पास कोई रक्तदाता उपलब्ध नहीं होता वहां उनकी टीम खड़ी मिलती है। आज कमतौल के उदित राज ने माता की आराधना का बहुत ही सुखद अनुभव रक्तदान के माध्यम से दिया है। यह जीवन रक्षक दरभंगा के मयंक के साथ भी जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Benipur News | रमौली पंचायत के सरपंच शराब तस्करी में गिरफ्तार

मयंक समाज में शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इनको प्रोत्साहित करने के लिए जीवन रक्षक सचिव धरम कुमार, विकास महासेठ, रक्त वीर सचिन कुमार विजय कुमार गौतम ,प्रशांत रवि, उमेश प्रसाद, संजीव सिंह, रोशन नायक ,सूरज कुमार निषाद ,सोनू कुमार उपस्थित हुए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें