अप्रैल,26,2024
spot_img

जो कलतक मास्क बांटते थे,आज बगैर मास्क में हैं, मन की बात को सफल बनाएं मगर संभलकर

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल],देशज टाइम्स ब्यूरो। कल तक जो लोगों के बीच मास्क का वितरण करते दिखे आज वे मास्क लगाए बगैर ही बैठक में मौजूद थे। जब सत्ता के स्थानीय नेताओं का यह हाल है तो आम जनता इसका अनुपालन कैसे करेगी। जी हां, यह मामला सोमवार को सुपौल बाजार के हाट गाछी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण की है।तस्वीर गवाह है,हम किसी का विरोध भी नहीं कर रहे मगर आगाह जरूर कर रहे, कारण, यह  पूरे समाज के हित व  उनके जीवन से जुड़ा वह सरकारी निर्देश का पक्ष का जिसका पालन करना हर नागरिक का मौजूदा परिवेश व संकटकाल में बेहद जरूरी है मगर, यहां गौड़ाबौराम विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई उसमें शायद कोरोना संकट से बचने व कोरोना को परास्त करने का सबसे बड़ा हथियार मास्क हर चेहरे से गायब मिला।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

इसमें प्रदेश भाजपा द्वारा मनोनीत प्रभारी दिनेश झा ने आगामी 31मई को सप्त ऋषि के साथ मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामाजिक और भौगोलिक संरचना के मुताबिक बूथ समिति बनाने का निर्देश दिया।

प्रभारी दिनेश झा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हो कर संगठन को मजबूत करने में लगे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | दरभंगा क्राइम की नई कड़ी... Bihar Industrial Area Development Authority के अधिकारियों पर Criminal Case

भाजयुमो के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पार्टी के विस्तार में लग जाएं। भाजपा जिला प्रवक्ता माधव कुमार वत्स ने कहा कि पहली बार मखाना की खेती को बढ़ाबा देने के लिए मोदी सरकार ने दस हजार करोड़ रुपए का पैकेज दिया साथ ही मत्स्य पालन के लिए आधारभूत संरचना के विकास के लिए बीस हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे मिथिला के विकास को नई आयाम मिलेगी।

मौके पर महावीर सिंह, तिरपित यादव,राजकुमार अग्रवाल, रामविलास भारती, घुरन पासवान, कपिलेश्वर सहनी, वीरेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।जो कलतक मास्क बांटते थे,आज बगैर मास्क में हैं, मन की बात को सफल बनाएं मगर संभलकर
देशज टाइम्स की अपील, कृपया बिना मास्क लगाए बैठक ना करें

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें