अप्रैल,20,2024
spot_img

जाले में वामपंथियों की हुंकार, गरीब-छात्र-मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

spot_img
spot_img

जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। मार्क्स जयंती के अवसर पर मंगलवार को भाकपा के राष्ट्रीय आह्वान पर चन्दौना स्थित वामपंथी बुद्धिजीवी डॉ. राधेश्याम मंडल के खलिहान पर पांच सूत्री मांगों को लेकर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भाकपा के अंचल मंत्री हरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Laukahi News | घर के बरामदे पर सो रहे अय्यूब की चेहरे में गोली मारकर हत्या, सुबह जब परिजन उठे...सामने पड़ी थी लाश...Bullet Plate

मौके पर आयोजित सभा को संबंधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री सुधीर कुमार ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की डबल इंजन की सरकार गरीब, छात्र, मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मौके पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्राइवेट संस्थानों की ओर से वसूले जा रहे स्कूल फीस पर  रोक लगाई जाए।साथ ही किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

अंचल मंत्री हरेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय गरीब, मजदूरों को डीलर राशन कार्ड न होने व अन्य कारण बताकर उन्हें अनाज नहीं दे रहे हैं। सरकार से सभी को मुफ्त राशन व ₹10,000 रुपया प्रति माह लॉकडाउन की अवधि तक  देने की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Nalanda Accident News | बच्चे हैं सावधान...नहीं मानता ये रफ्तार...School Van और Luxury Car की भीषण टक्कर...उड़े परखच्चे...अंदर दबे बच्चों की Rescue, 7 Injured, 3 Critical

मौके पर एआईएसएफ के जिला अध्यक्ष शशि रंजन प्रताप सिंह,अवनीश कुमार, शाखामंत्री रामस्नेही मुखिया, राजेंद्र बैठा, गेना मांझी, राम विलास मुखिया, भाग्य नारायण मांझी, हीरा साह, हलखोरी साह, पंचम बैठा समेत अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें