अप्रैल,19,2024
spot_img

जाले के शिवालयों में रहीं महाशिवरात्रि की धूम, मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण से माहौल भक्तिमय

spot_img
spot_img

जाले। महाशिवरात्रि के मौके पर प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में शिवभक्तों ने बाबा भोलेनाथ को जलार्पण कर मनोवांछित फलों की कामना की।
अहले सुबह से शिव मंदिरों से घड़ी घंटा शंख की ध्वनियां गूंजती रहीं। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। धार्मिक पौराणिक शिव मंदिर मनामदेव स्थित बाबा मनेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा को जलार्पण कर मनोकामनाएं मांगी।जाले के शिवालयों में रहीं महाशिवरात्रि की धूम, मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण से माहौल भक्तिमय यहां सीमावर्ती सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र से सैकड़ों शिवभक्त पहुंचे हैं। बीते बुधवार की रात से ही मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं का पहुंचना प्रारम्भ था। इस श्मशान चिता भूमि में चारों ओर श्रद्धालुओ का मेला लगा है।  यहां रात्रि शिव-पार्वती विवाहोत्सव समारोह आयोजित है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Samastipur News | Kusheshwarsthan जुरौना चैती दुर्गापूजा में शराब परोसने आया था Samastipur RJD अध्यक्ष का बेटा, ठूंसकर लाया था दारू, शार्गिंद के साथ धराया

जाले के शिवालयों में रहीं महाशिवरात्रि की धूम, मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण से माहौल भक्तिमय
मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक

प्रौद्योगीकी श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार ने अपने पैतृक आवास चन्दौना स्थित बाबा चन्देश्वरनाथ शिव मन्दिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर चन्दौना सहित प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों लोग व मंत्री के शुभचिंतक मौजूद थे।

जाले शिव शक्ति मंदिर का जीर्णोद्धार कर हुआ लोकार्पणजाले के शिवालयों में रहीं महाशिवरात्रि की धूम, मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण से माहौल भक्तिमय
जाले प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित वर्ष 1983 में नागफन पर निर्मित मन्दिर का जीर्णोद्धार व मंदिर परिसर में बजरंगबली एवं शनि भगवान की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक किया गया। महा शिवरात्रि के मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सपत्नीक पंडित मिथिलेश झा के मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर सार्वजनिक रूप से पूजा पाठ के निम्मित आम आवाम को समर्पित किया। इस मौके पर अंचलाधीकारी अनिल कुमार मिश्र समेत प्रखण्ड अंचल के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।जाले के शिवालयों में रहीं महाशिवरात्रि की धूम, मंत्री जीवेश कुमार ने किया रुद्राविषेक, शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कर लोकार्पण से माहौल भक्तिमय

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें