अप्रैल,25,2024
spot_img

शहीदों की याद में मिर्जापुर से आयकर चौक तक तिरंगा लेकर उतरा दरभंगा भाजपा

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के गलवान में शहीद हुए सेना के सम्मान में मिर्जापुर चौक से आयकर चौक तक कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

नगर विधान पार्षद डॉ. अर्जुन सहनी ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा, लद्दाख में चीन के सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारत के बीस सैनिकों के शहीद होने की घटना को लेकर पूरे देश के साथ बिहार के लोगों में भी गुस्सा है। शहीद सैनिकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, भारतीय जवानों ने कर्तव्य के पथ पर असीम साहस व शौर्य का प्रदर्शन कर पूरे देश को गौरवान्वित किया हैं।

शहीदों की याद में मिर्जापुर से आयकर चौक तक तिरंगा लेकर उतरा दरभंगा भाजपाश्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव ने कहा,भारत युद्ध नहीं बुद्ध की धरती है, संयम बरतेगा, मगर किसी के सामने कभी झुकेगा नहीं।शहीद जवानों ने अपनी वीरता से भारत के स्वाभिमान का जो आदर्श स्थापित किया, उसका साफ संदेश है, दुश्मन की आक्रमकता हमें कतई बर्दाश्त नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti News | बरही गाछी सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश...अज्ञात

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री अंकुर गुप्ता, महामंत्री संगीता साह, डॉ. मुरारी मोहन झा, जिला मंत्री प्रमोद शरण सतसंगी, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, भाजपा आईटी सोशल मीडिया सेल के क्षेत्रीय प्रभारी मुकुन्द चौधरी, अमरेश चौधरी, केदार लाल देव, कन्हैया महतो, मीना प्रसाद, उदय शर्मा, राकेश कुमार स्वर्णकार, रमण कुमार, अमित बिहार, जय किशुन राउथ, श्रवण महतो, लक्ष्मण झुणझुणवाला,शहीदों की याद में मिर्जापुर से आयकर चौक तक तिरंगा लेकर उतरा दरभंगा भाजपा निशांत चौधरी, सुबोध चौधरी, विकास चौधरी, मनीष खट्टीक, जवाहर पूर्वे, राजीव कुमार मधुकर, राकेश झा, अविनाश पप्पू, मणी कुमार, विकास कुमार, राहुल बिहारी, सुमित झा, मुकेश महासेठ, सोनू झा, रोहित गुप्ता, अमित बिहारी, दिल्ली गुप्ता, प्रभात कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें