अप्रैल,24,2024
spot_img

घनश्यामपुर तटबंध टूटने का अफवाह उड़ाने में अलीनगर BJP के अध्यक्ष समेत 4 लोग गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाउर गांव के निकट कमला नदी का पश्चिमी तटबंध टूटने का अपने मोबाइल ग्रुप में गलत मैसेज शेयर करना अलीनगर प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया सहित अन्य चार लोगों को मंहगा पड़ा।

 

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ.त्याग राजन एस एम के निर्देश पर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने एसडीपीओ दिलीप कुमार झा व घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा को एडमिन व शेयर करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का (ghanshyampur tathbandh tootnay ka afwah) निर्देश दिया।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Jhanjharpur news। NH 57 पर Virpur से Darbhanga जा रहा मक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, Supaul के चालक की मौत, खलासी नाजुक, Read Now

इस निर्देश के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अलीनगर प्रखंड अंदौल निवासी व भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया इस प्रखंड क्षेत्र के गरौल निवासी रंजीत साह, मनीगाछी के कृष्ण कुमार साह व लालन कुमार साफी व सकतपुर थाना क्षेत्र के कुरषों नदियामी निवासी राजेश कुमार साफी को उसके मोबाइल, फेसबुक व व्हाटसएप  का अवलोकन करने उपरांत घनश्यामपुर पुलिस ने सभी के (ghanshyampur tathbandh tootnay ka afwah)  मोबाइल को जब्त कर सभी पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khajauli News| बाइक लूट...@24घंटे में खुलासा....3 लुटेरे गिरफ्तार, लूटी बाइक भी बरामद

 

इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ दिलीप कुमार झा ने देशज टाइम्स को बताया, सोशल मिडिया के माध्यम से आम लोगों के बीच गलत मैसेज फैलाना कानूनन अपराध है। इसमें ग्रुप के एडमिन के साथ उक्त गलत मैसेज को आगे शेयर करने वाले भी दोषी होते हैं। जो बिना तथ्य का सत्यापन किए बगैर ही उसे आम लोगों के बीच फैलाने का काम करते हैं। (ghanshyampur tathbandh tootnay ka afwah)

एसडीपीओ श्री झा ने बताया, मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया ने वर्ष 2019 मे तटबंध टूटने का गलत फोटो पोस्ट कर दिया था। वहीं, गिरफ्तार मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया ने देशज टाइम्स को बताया, इसके लिए एक दिन पहले ही घनश्यामपुर पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर उन्हें हकीकत बातों से अवगत करते हुए क्षमा मांग लिया था। राजनीति के तहत हमें दोषी मानते हुए जेल भेजा जा रहा है। चूंकि हम अतिपिछड़ा समुदाय से हैं। तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष पद पर हैं। (ghanshyampur tathbandh tootnay ka afwah)

यह भी पढ़ें:  Electoral Bond News | Supreme Court में फिर Electoral Bond की याचिका, Bihar में करोड़ों का चंदा मामा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें