अप्रैल,24,2024
spot_img

घनश्यामपुर में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण का दिख रहा अलग ही जोश, खुलकर भक्त दे रहे सहयोग, खुशबू बोली-छात्रा हूं फिर श्रीराम मंदिर के लिए पैसा इकट्‌ठा किया, आज दे रही हूं

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पर बन रहे भव्य मंदिर के सहयोग में समर्पण निधि के अंतिम क्षणों में एक एक व्यक्ति को जोड़ने के लिए आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सेवा प्रमुख रविंद्र कुमार सिंह एवं घनश्यामपुर प्रखंड के अभियान प्रमुख मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंदन कुमार मिश्र ने पुनहद, कोरथु पूर्वी कोर्टों पश्चिमी जयंतीपुर दाथ में सघन संपर्क अभियान कार्य की गति को बढ़ाने के लिए किया।।

ग्राम पंचायत गनोम के महादेव झा, जयंतीपुर दाथ की मुखिया संगीता देवी, जटाशंकर ठाकुर, कोरथु पश्चिमी शिव कुमार पंडित, पंचायत समिति सदस्य कोरथू पश्चिमी पश्चिमी सुनील ठाकुर, शंकर नाथ झा सहित सहित दर्जनों दर्जनों राम भक्तों ने राशि अर्पित की नाम न छापने की शर्त पर अनेक राम भक्तों ने अधिकतम राशि समर्पित किया।घनश्यामपुर में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण का दिख रहा अलग ही जोश, खुलकर भक्त दे रहे सहयोग, खुशबू बोली-छात्रा हूं फिर श्रीराम मंदिर के लिए पैसा इकट्‌ठा किया, आज दे रही हूं

बड़ों से अधिक बच्चों का उत्साह एवं राम मंदिर के प्रति श्रद्धा भाव देखते ही बन रहा है।कुमारी ने दाथे में देशज टाइम्स को बताया कि मेरे पास तो कुल जमा राशि ₹500 है मैं अपनी इस राशि को जो बहुत बचा बचा कर जमा किया है। भगवान श्री राम के बन रहे मंदिर में अर्पित करना चाहती हूं। विद्यार्थी होने के नाते मेरे पास इससे अधिक राशि नहीं है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News| पछुआ हवा ने आग को लहकाया...सिलेंडर ब्लास्ट से भड़की ज्वाला...मचा तांडव...18 घर दहन में जले, बचीं सिर्फ राख

अनेक राम भक्तों ने इस मंदिर निर्माण के प्रति अपनी संपूर्ण श्रद्धा एवं स्वेच्छा से किए गए निधि समर्पण के लिए इस कार्य में लगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विद्यार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक एक घर तक पहुंच कर इस राष्ट्र मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए अवसर प्रदान किया चारों तरफ ज्यों-ज्यों 27 तारीख निकट आता जा रहा है, उत्साह का वातावरण बनता जा रहा है। मेरे घर तक अभी कार्यकर्ता नहीं आए हैं जगह-जगह से इसकी सूचना मिलने आरंभ हो गई है। रविंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित जनों को आश्वस्त किया एक भी घर छूटेगा नहीं समर्पण निधि करने से कोई वंचित होगा नहीं संपूर्ण भारत वर्ष में अपने को भारतीय कहने वाले सभी श्रद्धालुओं और राष्ट्रीय जनों से उनकी समर्पण निधि स्वीकार की जाएगी।घनश्यामपुर में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण का दिख रहा अलग ही जोश, खुलकर भक्त दे रहे सहयोग, खुशबू बोली-छात्रा हूं फिर श्रीराम मंदिर के लिए पैसा इकट्‌ठा किया, आज दे रही हूं

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें